इंटर कॉलेज के लिपिक दिलीप कुमार सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

इंटर कॉलेज के लिपिक दिलीप कुमार सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पलामू, हरिहरगंज। हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव निवासी एवं बालकिशोर सिंह इंटर महाविद्यालय, कौआखोह में लिपिक के पद पर कार्यरत दिलीप कुमार सिंह (59) का असामयिक निधन हो गया। वे पिछले करीब पांच माह से बीमार चल रहे थे।

परिजन उन्हें इलाज के लिए रांची ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही तेंदुआ कला गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक और मिलनसार स्वभाव के कारण वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

दिलीप कुमार सिंह का अंतिम संस्कार हल्का गांव के समीप बतरे नदी तट पर किया गया। उनके पुत्र हिमांशु कुमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में पूर्व प्रमुख प्रदीप सिंह, समाजसेवी मनीष सिंह, छोटू कुमार सिंह, बजरंगी सिंह, पूर्व प्राचार्य अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक मौजूद रहे।पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता