गिरिडीह में 75 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमले का आरोप, अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता सुरेश साव ने न्याय का दिलाया भरोसा

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित एक पुश्तैनी मकान में आधी रात को कथित तौर पर घर में घुसकर 75 वर्षीय बुजुर्ग मनजीत सिंह बग्गा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षण प्राप्त भू माफिया धर्मेंद्र शर्मा और उनके नहीं सुधीर शर्मा के द्वारा रात 12 बजे राॅड से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वो गिरिडीह मर्सी अस्पताल में इलाजरत है, आज गिरिडीह के भाजपा नेता सुरेश साव ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार मनजीत सिंह बग्गा से मिलकर उचित न्याय का भरोसा दिलाया।

इस दौरान भाजपा नेता सुरेश साव ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आधी रात को एक बुजुर्ग के घर में घुसकर हमला करना गंभीर मामला है। जब संपत्ति विवाद न्यायालय में लंबित है, तो कानून को अपने हाव में लेने की किसी को छूट नहीं मिलनी चाहिए। ऐसे मामलों में पुलिस प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।

सुरेश साव ने कहा कि गिरिडीह शांति का शहर है लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षण के कुछ भू माफियाओं द्वारा लगातार गिरिडीह को अशांति करने का प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि जबसे हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है, झामुमो के गुंडों ने शहर को अशांत करने का कोशिश कर रहे हैं, कहीं भी जगह, ज़मीन का मामला होता है तो झामुमो के गुंडे लोग वहा पर जा कर गुन्डा गर्दी करने का काम करते हैं। और आम लोगों को परेशान करते हैं।

सुरेश साव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ हिंसा और दबंगई बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

You may have missed