राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले झामुमो नेता शमशाद अंसारी, बड़कागांव क्षेत्र की समस्याओं और विकास पर की चर्चा
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से झामुमो जिला उपाध्यक्ष शमशाद अंसारी ने की मुलाकात , क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास के मुद्दों से कराया अवगत
समाज के सभी वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना आवश्यक है : शमशाद अंसारी
केरेडारी: रांची स्थित राजभवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक मोर्चा के हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष शमशाद अंसारी ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान शमशाद अंसारी ने सर्वप्रथम राजपाल महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट किया।तत्पश्चात बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों, स्थानीय समस्याओं तथा विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।मुलाकात के दौरान शमशाद अंसारी ने क्षेत्र की जनता से जुड़े विषयों को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के समक्ष रखने का प्रयास किया।उन्होंने राज्यपाल से कहा कि क्षेत्र के विकास, आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान तथा प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के हितों की रक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचाएं,ताकि उनका उचित समाधान हो सके। शमशाद अंसारी ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा जनता को सरकारी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने आगे कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और समाज के सभी वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना आवश्यक है।क्षेत्र में विकास, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं तथा प्रभावित परिवारों के हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल होने से आम लोगों को राहत मिल सकती है।इस शिष्टाचार मुलाकात को क्षेत्रीय समस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों को उच्च स्तर पर रखने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। शमशाद अंसारी ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में संबंधित स्तर पर सकारात्मक पहल होगी।

