अमर शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी की बहादुरी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है : दामोदर मिश्र
अमर शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी की बहादुरी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है : दामोदर मिश्र।
आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू ने देश के दो जाबांज शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी और परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को उनके पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
पलामू के लाल शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उनकी दादी दया चरण, माता जी श्रीमती नीरा अखौरी तथा उनके पिता कर्नल संजय अखौरी ने उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण किया।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू प्रमंडल योद्धा समूह और रम्य भूमि त्रिबल सैन्य कल्याण फाउंडेशन के सदस्यों ने भी इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हो कर जाबांज शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस श्रद्धांजलि सभा में नगर के सामाजिक, राजनीतिक हस्तियां तथा शहीद के पारिवारिक मित्रों की भी सहभागिता रही। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात शहीद के आत्मा के शांति हेतु दो मिनट के मौन रखकर परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि अमर शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी 10 सितंबर 2009 को पंजाब प्रांत के मुक्तसर जिले के भलाईयाना गांव में मिग 21 फाइटर प्लेन उड़ाते समय युद्ध अभ्यास के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। वहीं शहीद अब्दुल हमीद 1965 में भारत _ पाकिस्तान युद्ध के दौरान खेमकरण सेक्टर में शहादत को गले लगाया था। शहीद अब्दुल हमीद की अदम्य साहस और वीरता के लिए मरणोपरांत उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है।
आज के इस श्रद्धांजलि सभा में अपने परिजनों के साथ कर्नल संजय अखौरी, ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक डाल्टनगंज के ओ आई सी कर्नल मनोज कुमार शुक्ला, डॉक्टर अर्पण जयदीप, समाजसेवी सुधीर सिंह, भाजपा नेता अभिनाश वर्मा, राजद नेता रामनाथ चंद्रवंशी, शक्ति प्रिय, नीरज कुमार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, महा सचिव सुनील कुमार सिंह, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, संगठन मंत्री हरिहर तिवारी, सम्मानित सदस्य संजय कुमार, पंकज तिवारी, रामबदन सिंह, रमनश्रीवास्तव, प्रेमचंद शुक्ल, संतोष सिंह, उदित नारायण पांडेय, सुधीर चौबे, अशोक कुमार मेहता, प्रेमचंद शुक्ल, रफीक अंसारी, ओम प्रकाश दुबे, अशोक कुमार दुबे, महावीर प्रसाद पाल, उदित नारायण पांडेय, दिनेश कुमार गुप्ता, कामाख्या नारायण सिंह, महाराणा प्रताप सिंह, निरंजन सिंह, बैजनाथ पाल पलामू प्रमंडल योद्धा समूह से नागेन्द्र नाथ दुबे, रम्य भूमि त्रिबल सैन्य परिवार कल्याण फाउंडेशन से रामजी तिवारी, विकाश तिवारी, श्यामबिहारी तिवारी, गिरजा उरांव, उपेंद्र मिश्र, नंद गोपाल तिवारी सहित अनेकों पूर्व सैनिक और गण मान्य व्यक्तियों की सहभागिता रही।


