घर निर्माण के विवाद में दो भाइयों में मारपीट, 60 वर्षीय बुजुर्ग और महिला घायल

घर निर्माण के विवाद में मारपीट, महिला समेत 60 वर्षीय बुजुर्ग घायल

मेदिनीनगर। नावाबाजार थाना क्षेत्र के बाना गांव में गुरुवार सुबह घर निर्माण को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में एक महिला और 60 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गए। घायलों में जमालुद्दीन अंसारी और उनकी बहू सईदा बीवी शामिल हैं।

जमालुद्दीन के अनुसार, उनके भाई कमालुद्दीन अंसारी घर का निर्माण कर रहे थे और निर्माण के दौरान कुछ हिस्सा उनकी ओर बढ़ा दिया। विरोध करने पर कमालुद्दीन, अफसर अंसारी, खुर्शीद अंसारी और समीर अंसारी ने लोहे की रॉड से मारपीट कर उन्हें और उनकी बहू को घायल कर दिया। परिजनों ने दोनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।