गिरिडीह में ज्वेलरी और फैशन का नया ठिकाना बना Dreamz Jewels Hub, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

गिरिडीह में ज्वेलरी और फैशन का नया ठिकाना बना Dreamz Jewels Hub, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

शहर के शिव मोहल्ला स्थित गार्डेन व्यू में Dreamz Jewels Hub का भव्य शुभारंभ हुआ। स्टोर का उद्घाटन शारदा देवी और किरण देवी ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।
Dreamz Jewels Hub गिरिडीह शहर में प्रीमियम आर्टिफिशियल ज्वेलरी और ट्रेंडी एक्सेसरीज के लिए एक नया और खास डेस्टिनेशन बनकर सामने आया है। स्टोर में ग्राहकों के लिए कुंदन, पोल्की, अमेरिकन डायमंड, टेंपल, ऑक्सीडाइज्ड, रजवाड़ा, हेरिटेज, एंटी-टार्निश, गोल्ड-प्लेटेड, पर्ल और मोइसानाइट ज्वेलरी का शानदार कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है।
खास बात यह है कि यहां ज्वेलरी के साथ-साथ चूड़ियां, ब्राइडल चूड़ा, हेयर एक्सेसरीज, पार्टी वियर बैग्स और विशेष वेडिंग कलेक्शंस भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। यानी शादी-ब्याह से लेकर पार्टी और रोजमर्रा के श्रृंगार तक की जरूरतों के लिए ग्राहकों को अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
इस मौके पर Dreamz Jewels Hub के संचालक चंचल भदानी ने बताया कि स्टोर को गिरिडीह शहर के लिए एक यूनिक कॉन्सेप्ट के साथ शुरू किया गया है। यहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे श्रृंगार और फैशन से जुड़ी तमाम चीजों का बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि खासकर महिलाओं को ज्वेलरी और अन्य श्रृंगार सामग्री की खरीदारी के लिए अलग-अलग स्टोर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Dreamz Jewels Hub में ट्रेंड, क्वालिटी और वैरायटी—तीनों का खास ध्यान रखा गया है।
उद्घाटन के मौके पर संजय भदानी, कनिष्क भदानी, संजीव कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। शुभारंभ के साथ ही स्टोर को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला

You may have missed