डाल्टनगंज में Honda CB 125 Sports Bike का भव्य अनावरण
डाल्टनगंज में Honda CB 125 Sports Bike का भव्य अनावरण
सोनू जायसवाल की रिपोर्ट
बायपास रोड स्थित कुशवाहा भवन में होंडा कंपनी की ओर से Honda CB 125 Sports Bike का भव्य लॉन्चिंग सेरेमनी आयोजित किया गया। इस मौके पर मंच पर गणमान्य अतिथि, डीलरशिप टीम और बड़ी संख्या में आमंत्रित लोग मौजूद रहे।
होंडा कंपनी, जिसे भरोसे, मजबूती और स्टाइल का प्रतीक माना जाता है, ने अपनी नई बाइक को युवाओं और परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा है।
Honda CB 125 Sports में 125 सीसी का दमदार इंजन, आकर्षक स्पोर्टी डिज़ाइन, माइलेज और परफॉर्मेंस का बेहतरीन बैलेंस, डिजिटल डिस्प्ले, दमदार ब्रेकिंग सिस्टम और आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह बाइक स्टाइल, पावर और भरोसे का संगम है।
लॉन्चिंग के दौरान मुख्य अतिथि ने बाइक का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि — “आज का यह शुभ अवसर सिर्फ एक बाइक लॉन्च नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों और रोमांच का प्रतीक है। Honda CB 125 Sports अब हमारे क्षेत्र की शान बनेगी।”
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रेस मीडिया, ग्राहकों और शुभचिंतकों का आभार जताया और कहा कि होंडा कंपनी आगे भी ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।



