पांकी में अल्फा कलेक्शन शोरूम का भव्य उद्घाटन, मुमताज अहमद खान और प्रखंड प्रमुख रहे मौजूद
पांकी में अल्फा कलेक्शन प्रतिष्ठान का समाजसेवी मुमताज अहमद खान ने किया का भव्य उद्घाटन
पांकी
पांकी प्रखंड के मुख्य बाजार रोड में व्यापार मंडल के समीप सोमवार की दोपहर ‘अल्फा कलेक्शन’ नामक एक नए कपड़े के शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शोरूम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, समाजसेवी सह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुमताज अहमद खान और विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। अतिथियों ने प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना की और पांकी बाजार में इस तरह के आधुनिक शोरूम के खुलने से स्थानीय ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं की सराहना की।
लेडीस, जेंट्स और किड्स के लिए आकर्षक संग्रह
दुकान के संचालकों ने जानकारी दी कि इस प्रतिष्ठान में महिलाओं (लेडीस), पुरुषों (जेंट्स) और बच्चों (किड्स) के लिए हर तरह के बेहतरीन कपड़े उपलब्ध हैं। यहाँ फैंसी रेडीमेड कपड़ों के साथ-साथ सिलाई के कपड़ों का भी एक आधुनिक और विशाल संग्रह उपलब्ध कराया गया है, जो ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर लाया गया है।
त्योहारों के इस सीजन को देखते हुए दुकान संचालकों ने प्रखंड वासियों से ‘अल्फा कलेक्शन’ में आकर खरीदारी करने की अपील की है। साथ ही, उद्घाटन और त्योहारी अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट (डिस्काउंट) की भी व्यवस्था की गई है, जिससे लोग किफायती दामों पर मनपसंद कपड़े खरीद सकें।


