पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा
लोकेशन – पलामू /झारखंड
संवाददाता – सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट
दिनांक – 22/11/2026 पांडू में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार बनाने के सामान के साथ एक गिरफ्तार
एंकर – पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण और लोहे के सामान बरामद किए हैं। इस मामले में उदय मिस्त्री (करीब 58 वर्ष), पिता स्वर्गीय तिवारी विश्वकर्मा, निवासी रतनाग गांव, महुआ धाम, थाना पांडू को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पांडू थाना कांड संख्या 46/2026 में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उसने उदय मिस्त्री के घर से दो देसी कट्टा खरीदे थे। उसने यह भी बताया था कि उदय मिस्त्री अपने घर में देसी कट्टा एवं अन्य हथियार बनाता है।
इस जानकारी के आधार पर चिरंजीव मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उदय मिस्त्री के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। मौके पर मौजूद उदय मिस्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की।
छापेमारी में हथियार निर्माण के कई सामान बरामद
पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, अर्धनिर्मित बंदूक का बट, अर्धनिर्मित लोहे का बैरल, ट्रिगर लगा हुआ एक अर्धनिर्मित बंदूक, लोहे का ट्रिगर, हथौड़ी, रेती, सलाई रिंच, स्वाबनी, छेनी, मरम्मत में इस्तेमाल होने वाले लोहे के सामान तथा बंदूक में लगने वाले लोहे के छोटे-बड़े करीब 70 टुकड़े बरामद किए हैं।
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चिरंजीव मंडल, पांडू थाना प्रभारी विशाल राय, पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार मेहता, सहायक अवर निरीक्षक प्रेम नारायण रजक सहित पांडू थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण के कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

