झारखंड क्रांति मंच के 7वें स्थापना दिवस पर संविधान बचाने का संकल्प
26 नवम्बर 2026, अम्बेडकर पार्क मेदिनीनगर
77 वें संविधान दिवस व झारखण्ड क्रांति मंच के 7 वें स्थापना दिवस पर अविनाश देव ने संविधान को विद्यालय में पढ़ाने पर जोर दिया
आज भारतीय संविधान के 77वां स्थापना दिवस एवं झारखंड क्रांति मंच के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर के हृदय स्थल में स्वास्थ्य अंबेडकर पार्क में झारखंड क्रांति मंच के बैनर तले संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन मंच के संस्थापक केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघन कुमार शत्रु की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मंच का संचालन जेकेएम के केंद्रीय प्रधान महासचिव रविंद्र कुमार रवि ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित युवा कुशवाह महासभा के अध्यक्ष रिंकू मेहता एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संत मरियम स्कूल के निदेशक अविनाश देव, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित आदि कुड़ुख सरना समाज के अध्यक्ष सुनील उरांव,राजद के प्रदेश प्रवक्ता विश्वनाथ राम चुरा,राजद के प्रदेश महासचिव संजय सिंह यादव,समाजिक न्याय परिषद के ईश्वरी महतो,धोबी महासभा के लोचन बैठा, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के महासचिव व प्रसिद्ध चिकित्सक डा०विरेंद्र कुमार आदि ने बाबा साहब अंबेडकर जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरूआत किया। इसके बाद मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघन कुमार शत्रु व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों के साथ मिलकर केक काटकर मंच का स्थापना दिवस मनाया।
तत्पश्चात संविधान बचाओ सम्मेलन के प्रबोधन सत्र में केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघन कुमार शत्रु ने 8 सूत्री प्रस्ताव प्रस्तुत किया जो निम्न है। 1) भारतीय संविधान की पढ़ाई विद्यालय स्तर पर शुरू किया जाए।2) पलामू में स्वास्थ्य सहिया गीता देवी व साधना सिंह समेत तमाम सामूहिक दुष्कर्म व बार-बार घटित हो रहे हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।3) पिछले साढ़े तीन साल से बंद पड़े एससी एसटी एक्ट के पीड़ितों को मुकदमा लड़ने के लिए दिया जाने वाला सरकारी सहायता राशि व मुआवजा शीघ्र प्रदान किया जाए। 4) पलामू के विभिन्न अंचलों में जमीन का रसीद काटने, म्युटेशन, ऑनलाइन करने के नाम पर जारी भीषण लूट पर रोक लगाई जाए। 5) सीसीएल राजहारा कोलयरी प्रबंधन द्वारा बिना मुआवजा व नौकरी प्रदान प्रदान किए घरों के पास खनन विस्फोट कर जमीन हड़पने की साजिश पर रोक लगाई जाए, साथ ही कार्बन फेयर माइंस आदि निजी खनन कंपनियों द्वारा सीएनटी एक्ट की धारा 49 का उल्लंघन कर बिना ग्राम सभा की अनुमति के खनन पर रोक लगाई जाए।6) बैरिया चौक को संविधान चौक घोषित कर वहां पर बाबा साहब के साथ पलामू के गौरव रह चुके संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य माननीय यदुवंश सहाय सहाय व माननीय अमिय घोष की प्रतिमा लगाई जाए, साथ ही प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व लेखक माननीय महावीर वर्मा जी के नाम पट्टिका को तोड़कर फेंकने वाले निगम कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाए। 7) मेदिनीनगर के बैरिया समेत जिले के विभिन्न राज्य खाद्य निगम के गोदामों में किए गए करोड़ों रुपए के खाद्यान्न घोटाले की सीबीआई जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाए।8) राज्य में नित्य प्रति हो रहे हृदय विदारक व अत्यंत पीड़ा दायक सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ो की संख्या में मृतकों के आश्रितों को मुआवजा राशि ₹400000 से बढ़कर 10 लाख रुपए किया जाए।
उपरोक्त सभी प्रस्तावों पर उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत व पारित कर आगे संघर्ष का ऐलान किया।
सम्मेलन के प्रबोधन सत्र को संबोधित करते हुए उद्घाटनकर्ता युवा कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष रिंकू मेहता ने झारखंड क्रांति मंच के 7 वें स्थापना दिवस एवं 77 वें संविधान दिवस पर उपस्थित मंच के कार्यकर्ताओं में पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संविधान बचाने की लड़ाई में युवाओं छात्रों मजदूरों और किसानों को आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा नेता प्रसिद्ध शिक्षाविद संत मरियम स्कूल के निदेशक अविनाश देव ने संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए झारखंड क्रांति मंच के सातवें स्थापना दिवस पर मंच के द्वारा किए गए संघर्षो की सराहना किया साथ ही कहा कि आज प्रत्येक विद्यालय में संविधान की पढ़ाई कराना अनिवार्य है। इस कड़ी में उन्होंने झारखंड क्रांति मंच के पदाधिकारियों के बीच संविधान की पांच कॉपी का वितरण कर कहा कि यह अभियान पलामू के गांव- गांव में चलाने के लिए हम लोग तैयार हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए आदि कुड़ुख सरना समाज के नेता सुनील उरांव ने मंच के द्वारा लिए गए सभी प्रस्ताव पर आंदोलन की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि पलामू में मंच के अध्यक्ष शत्रुघन कुमार शत्रु जी के नेतृत्व में हमेशा ज्वलंत समस्याओं पर आंदोलन किया जाता है,जो प्रसंशनीय है।
आज के कार्यक्रम में मंच के आन्दोलन व कार्यों से प्रभावित होकर युवा कर्मठ, संघर्षशील सामाजिक न्याय के अगुवा साथी रवि पाल जी ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड क्रांति मंच में शामिल होने की घोषणा किया । इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु व अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें संविधान की कसौटी के साथ बुके देकर स्वागत किया।सम्मेलन में जेकेएम के केंद्रीय प्रधान महासचिव रविंद्र कुमार रवि ने विस्तार से मंच मिशन मूवमेंट को जमीन पर उतरने की रूपरेखा प्रस्तुत किया। केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह एम०के०के०यू० के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा, केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम, केंद्रीय महासचिव सदीक अंसारी ,केंद्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम, आईटी सेल के केंद्रीय अध्यक्ष कलीम अंसारी, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के जेकेएम के अध्यक्ष प्रदीप राम एवं झारखंड क्रांति मंच के पलामू जिला अध्यक्ष धीरज चंद्रवंशी ने आज मंच द्वारा पारित प्रस्ताव पर आगे आंदोलन तेज करने का हवन किया। कार्यक्रम में जेएमएम के वरीय नेता सुलेमान अंसारी,राजद के प्रदेश प्रवक्ता विश्वनाथ राम घुरा, पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष जंगाली महतो,राजद के महासचिव संजय सिंह यादव, लेस्लीगंज की पूर्व जिला पार्षद सुश्री निर्मला कुमारी, विश्वनाथ राम आदि ने संविधान दिवस पर विस्तार से प्रकाश डालकर हर समस्या पर लड़ने का आह्वान किया।
ज्ञातव्य है कि कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों और पदाधिकारियों को बुके और माल देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।
उल्लेखनीय बात यह रही की डा०विरेन्द्र कुमार जी के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने वहां पर सुगर,बीपी आदि की जांच के लिए मेडिकल बैठा कर सबका स्वास्थ्य जांच किया।

