चोरी के आरोप में एक यूवक सहित 3 नाबालिक को किया गिरफ्तार

0
66253c68-1eaa-4c42-a27d-5ab92c85f853

चोरी के आरोप में एक यूवक सहित 3 नाबालिक को किया गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस ने पिछले 28 नवंबर को सोनपुरवा शिव ढोंढा के पास एक घर मे हुए चोरी की घटना का उद्वेदन करते हुए एक युवक सहित तीन नाबालिक को पकड़ा है। उक्त जानकारी आज गढ़वा थाना में प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने दी है
उन्होंने बताया कि गढ़वा थाना के सोनपुरवा स्थित शिव ढोंढा टोला निवासी अभय तिवारी की पत्नी रोशनी देवी ने घर में चोरी होने का प्राथमिक की दर्ज कराई था इसके बाद एसडीपीओ अवध कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया टीम के द्वारा छापेमारी करते हुए सोनपुरवा निवासी स्व सुरेंद्र गौड़ का पुत्र राजा गोड़ उर्फ लकडु सहित तीन नाबालिक को गिरफ्तार किया है
साथहीं उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से एक पीस इंडियन कंपनी का खाली गैस सिलेंडर, एक पीस पुराना मिक्सी जार सहित,एक सेट एसी,एक नया मिक्सी,5 पीस लाल रंग का साड़ी,एक लोहे का साबल बरामद किया गया है।
प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव,पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक सूर्य प्रकाश दुबे सहित कई पुलीस के जवान मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *