कोयल नदी हादसे के बाद परिजनों से मिले एसपी कपिल चौधरी, हरसंभव मदद का भरोसा
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयल नदी में करमा पूजा विसर्जन के दौरान डूबने से चार लोगों की मौत, एक की तलाश जारी, पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से मिलकर जताया शोक एवं हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकेया पतरिया गांव के समीप कोयल नदी में करमा पूजा के विसर्जन के दौरान डूबने से पांच लोगों की दुःखद मृत्यु हो गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई की गई। मृतकों की पहचान निम्न रूप में हुई है — 1. नीतिश कुमार सिंह, उम्र 18 वर्ष, पिता– बाबूलाल सिंह 2. अमित कुमार ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, पिता– पुरनी ठाकुर 3. राजा सिंह, उम्र 12 वर्ष, पिता– संजय सिंह 4. विशाल पासवान, उम्र 16 वर्ष, पिता– तिलकधारी पासवान। हेमंत कुमार सिंह, उम्र 08 वर्ष, पिता– सुनील सिंह के बॉडी की तलाश जारी है। सभी मृतक चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया पतरिया गांव के निवासी बताए गए हैं। * घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, पलामू श्री कपिल चौधरी द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल की जानकारी ली गई तथा तत्पश्चात वे स्वयं मृतकों के परिजनों से मिले। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस अत्यंत दुःख की घड़ी में पलामू पुलिस परिवार के साथ खड़ा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने स्तर से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। * इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली गई तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। * इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, थाना प्रभारी चैनपुर, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। पलामू पुलिस इस दुःखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करती है तथा शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करती है।


