विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह के विवाह को लेकर उत्साह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने की संभावना

विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह के विवाह को लेकर उत्साह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने की संभावना

लातेहार जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के सुपुत्र विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। विधायक परिवार में आयोजित इस मांगलिक समारोह को लेकर क्षेत्र के लोगों और राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा है।

वहीं, कांग्रेस पार्टी के लातेहार जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक रामचंद्र सिंह के आवास पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके साथ ही राज्य स्तर के कई बड़े नेताओं एवं राजनीतिक हस्तियों के भी विवाह समारोह में शामिल होने की संभावना है।

बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।