चोटहंसा में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल

पलामू – “यज्ञ से क्षेत्र में शुद्ध वातावरण होता है, समाज में सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।” किशोर पाण्डेय ।

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विराट आयोजन

चैनपुर प्रखंड अंतर्गत चोटहंसा ग्राम में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में वरिष्ठ भाजपा नेता व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडे_ उपस्थित होकर पूजन-अर्चन किया और संतों-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा – “यज्ञ से क्षेत्र में शुद्ध वातावरण होता है, समाज में सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।”

यज्ञ स्थल पर भक्तों की अपार श्रद्धा, भजन-कीर्तन और जय श्रीमन नारायण के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

भगवान श्री लक्ष्मी नारायण से प्रार्थना है कि समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें, सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
किशोर पांडेय ने यज्ञ समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सभी पदाधिकारी को सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया।