राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसडी मेमोरियल एकेडमी में प्रतिभागी सम्मानित
राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसडी मेमोरियल एकेडमी में प्रतिभागी सम्मानित
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा
मेराल से विवेकानंद चौबे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एसडी मेमोरियल एकेडमी, मेराल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सोमवार को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में छोटे और बड़े विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग ग्रुप बनाए गए थे।
प्रतियोगिता के दौरान कुर्सी रेस, बिस्किट रेस, तीन पैर की दौड़, बाधा दौड़, 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, वॉलीबॉल, टेनिस, सुई-धागा रेस और म्यूजिकल चेयर समेत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों के आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना विकसित होने के साथ शारीरिक एवं मानसिक दृढ़ता भी आती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में प्री-नर्सरी ग्रुप से अरमान अंसारी, अविनाश कुमार, रिजवान अख्तर, ऋषभ कुमार, सात्विक, अथर्व तिवारी, तराना खातून, ऐसा प्रवीण, स्वाति कुमारी, शुभम कुमार, विशाल कुमार और तबरेज अंसारी शामिल रहे।
वहीं कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों में अयान राजा, आराध्या कुमारी, सुंदरम कुमार, रागिनी कुमारी, नाजिया खातून, अमित कुमार ठाकुर, सूर्यमणि, ओम कुमार, आलिया प्रवीण, दिव्या रानी, खुशी कुमारी, आस्था कुमारी, शाहनवाज हुसैन, अंकुश कुमार, विकेश कुमार, अनन्य दास, लाडली कुमारी, सिमरन कौसर, साजिया प्रवीण, रहमतुल्ला, निशा, जिज्ञासा कुमारी, नंदनी कुमारी, क्षितिज कुमार, शिवम कुमार, संजीत कुमार, आदित्य, आदर्श, ऋषिकांत, दीपिका कुमारी, स्वाति कुमारी, श्वेता कुमारी, अमित यादव, फंटूश, अभी सिंह, ठाकरे आलम, शाहनवाज और मनीष कुमार को पुरस्कृत किया गया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गुलाम को मैन ऑफ द मैच तथा फंटूश को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


