रांची डीसी ने रद्द किये 100 से ज्यादा आर्म्स लाइसेंस, कई और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

0
arms2

रांची डीसी ने रद्द किये 100 से ज्यादा आर्म्स लाइसेंस, कई और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

 

रांची जिला प्रशासन ने वैसे आर्म्स लाइसेंस धारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. जिनपर हाल के दिनों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं. आंकड़े बताते हैं कि रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के आदेश पर पिछले करीब 18 महीने में 100 से ज्यादा लोगों के हथियार के लाइसेंस रद्द किए गए हैं. इनमें वैसे लोगों का नाम भी शामिल है, जिनका लाइसेंस उम्र ज्यादा होने के कारण रद्द किया गया है. कई लोगों ने अपनी स्वेक्षा से भी आर्म्स के लाइसेंस को सरेंडर किया है. वहीं जिला प्रशाशन कई ऐसे लाइंसेंसधारियों का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में है, जिनके खिलाफ हथियार के दुरूपयोग की शिकायत आई है. आर्म्स लाइसेंस धारियों के खिलाफ इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी हथियार का लाइसेंस लेने की चाहत रखने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है. जानकारी के मुताबिक, हर महीने रांची में हथियार के लाइसेंस के लिए लगभग 30 से ज्यादा आवेदन आ रहे हैं. लेकिन सभी तरह की प्रक्रिया पूरी करने और सभी अहर्ताओं को पूरा करने वाले लोगों को ही लाइसेंस दिया जा रहा है. जिसकी संख्या काफी कम है. फिलहाल 350 से ज्यादा आर्म्स लाइसेंस के आवेदन लंबित हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed