आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

बॉलीवुड के दो मशहूर एक्टर्स आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों एक्टर्स को ध’मकी भरे फोन और मैसेज करने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम वैभव मिश्रा है जो बेंगलुरु में बतौर आईटी इंजीनियर काम करता है।