केतार में वीवी-जी रामजी योजना पर लगा ब्रेक, 125 दिनों के रोजगार की गारंटी के बावजूद योजनाओं को नहीं मिली मंजूरी

योजनाओं की स्वीकृति नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान, रोजगार के अवसरों पर लगा ब्रेक
जुलाई से लागू वीवी-जी रामजी योजना के तहत 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, 5 नवंबर तक एक भी योजना को नहीं मिली मंजूरी
केतार (गढ़वा)। प्रखंड में वीवी-जी रामजी योजना के तहत जुलाई से अब तक किसी भी योजना को स्वीकृति नहीं मिलने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। योजनाओं की मंजूरी नहीं मिलने के कारण विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी नहीं मिल रहे हैं। इससे योजना के तहत 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलने की उम्मीद लगाए बैठे मजदूरों को निराशा हाथ लग रही है।
इस संबंध में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) आनंद कुमार ने बताया कि वीवी-जी रामजी योजना के तहत 318 प्रकार की योजनाओं का चयन ग्रामसभा के माध्यम से किया जाना है। इसी क्रम में 2 अक्टूबर को पंचायत स्तर पर ग्रामसभा आयोजित कर योजनाओं का चयन किया गया है। योजना के तहत कुल राशि का 60 प्रतिशत केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाना है। वहीं, कार्यों के चयन में 60 प्रतिशत मिट्टी से संबंधित कार्य और 40 प्रतिशत पक्के कार्य कराने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रखंड स्तर पर मिट्टी से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें मिट्टी-मोरम सड़क निर्माण, तालाब, डोभा सहित अन्य कार्य शामिल हैं। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को साल में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देने का प्रावधान किया गया है।
स्वीकृति का इंतजार कर रहे मजदूर
योजनाओं का चयन होने के बावजूद अब तक प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने से ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मजदूरों को उम्मीद थी कि योजना शुरू होने से गांव में विकास कार्यों के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। लेकिन 5 नवंबर तक किसी भी योजना को मंजूरी नहीं मिलने स