झारखंड शिक्षक नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई, 2,034 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर टिकी नजरें

झारखंड में शिक्षक नियुक्ति को लेकर एक बार फिर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016 से जुड़े मामले में राज्य सरकार और जेएसएससी की अपील पर बुधवार को आंशिक सुनवाई हुई।
प्रार्थियों की ओर से अदालत को बताया गया कि कुल 17,786 पदों के मुकाबले केवल 12,046 पदों पर ही नियुक्तियां हुई हैं। वहीं, हाई कोर्ट की एकल पीठ पहले ही योग्यता और निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले 2,034 अभ्यर्थियों को नियुक्त करने का निर्देश दे चुकी है।
वहीं, जेएसएससी ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के विपरीत बताया है। फिलहाल हाई कोर्ट ने मामले की अगली विस्तृत सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की है। साथ ही, संबंधित अवमानना याचिका पर सुनवाई अगले आदेश तक स्थगित रखी है