परसोडीह पंचायत को जनप्रतिनिधियों ने बनाया चारागाह, जनता तक नहीं पहुंच रहीं सुविधाएं : ओमप्रकाश गुप्ता
परसोडीह पंचायत को जनप्रतिनिधियों ने बनाया चारागाह, आम जनता तक नहीं पहुंच रहीं सुविधाएं : ओमप्रकाश गुप्ता
भावी मुखिया प्रत्याशी ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ भुटाली ने पंचायत के विकास को लेकर उठाए सवाल, कहा- विकास की समझ और जनसेवा की भावना रखने वाला ही कर सकता है पंचायत का समुचित विकास
केतार गढ़वा केतार प्रखंड के परसोडीह पंचायत में भावी मुखिया प्रत्याशी ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ भुटाली ने पंचायत के विकास और आम लोगों तक सरकारी सुविधाओं की पहुंच को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत में जनप्रतिनिधियों के चयन के बावजूद आम जनता को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनका आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद कुछ जनप्रतिनिधि पंचायत को अपनी जागीर समझने लगते हैं और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं।
ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ भुटाली ने कहा कि पंचायत में उपलब्ध सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए, लेकिन जमीनी स्तर पर आम जनता को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में उन्होंने भी मुखिया प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की है। उनका उद्देश्य पंचायत की समस्याओं को समझकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने की दिशा में काम करना है।
उन्होंने कहा कि केवल चुनाव जीतना ही जनप्रतिनिधि की सफलता नहीं है, बल्कि पंचायत के विकास की सही जानकारी, जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और योजनाओं को धरातल पर उतारने की क्षमता भी जरूरी है। यदि किसी जनप्रतिनिधि को पंचायत की जरूरतों और विकास की प्राथमिकताओं की जानकारी नहीं होगी, तो चुनाव जीतने के बाद भी वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाएगा।
भावी मुखिया प्रत्याशी ने कहा कि पंचायत का विकास तभी संभव है, जब जनप्रतिनिधि सजग बनेंगे

