अहान पांडे-शरवरी वाघ की ‘बेपरवाह’ का ऐलान, 26 मार्च 2027 को होगी रिलीज

यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘बेपरवाह’ के टाइटल का ऐलान कर दिया है। इस रोमांटिक-एक्शन ड्रामा में अहान पांडे के साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी। वहीं, बॉबी देओल अहम भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि ऐश्वर्य ठाकरे विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ में अहान पांडे ने अपने रोमांटिक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब ‘बेपरवाह’ में उनका बिल्कुल नया अवतार देखने को मिलेगा। इस बार प्यार के साथ जबरदस्त एक्शन और हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिलेगा।

आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बन रही ‘बेपरवाह’ का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म 26 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब दर्शकों को इसकी पहली झलक और ट्रेलर का इंतजार है।