खेसारी लाल यादव के लाइव शो में फेंकी चप्पल, गाना रोककर बोले—‘बाटा का चप्पल था क्या?’
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के लाइव शो के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिहार के खुर्दा में आयोजित मेले में खेसारी लाल यादव गाना गा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने स्टेज की ओर चप्पल फेंक दी, जिससे कलाकार को अपना गाना बीच में रोकना पड़ा।
हालांकि, खेसारी लाल ने गुस्सा करने के बजाय मजाकिया अंदाज में चप्पल फेंकने वाले को जवाब दिया। उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा, क्या बात है बेटा। बाटा का चप्पल था क्या? बहुत प्यार है… आई लव यू।” इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी गलती से पूरी दुनिया सीखेगी कि क्या सही है और क्या गलत।
खेसारी के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। जवाब देने के बाद उन्होंने दोबारा गाना शुरू कर दिया। मेले में रितेश पांडे और गायिका शिवानी सिंह समेत अन्य भोजपुरी कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

