समाजसेवी हरेंद्र सिंह ने किशुनपुर क्षेत्र के कई दुर्गा पूजा पंडालों का किया दौरा, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन समाजसेवी हरेंद्र सिंह ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का किया दौरा, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

पाटन (पलामू): शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन समाजसेवी हरेंद्र सिंह ने किशुनपुर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अकरहा, रबदी, जंघासी, मोरया बाबा क्लब एवं किशुनपुर सहित कई स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने पूजा पंडालों में पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा नवरात्र के पावन अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। नवरात्र के प्रथम दिन क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में जुटे रहे।

दौरे के दौरान समाजसेवी गजेंद्र सिंह, सुबोध सिंह, सलेन्द्र सिंह, रामानंद , आलोक सिंह, दौलत सिंह, निखिल सिंह, शिवम सिंह, अंकित सिंह, बिट्टू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।