कुर्का गांव में रामचरितमानस नवाह्न पारायण महायज्ञ शुरू, ज्योति पांडेय ने किया दीप प्रज्वलन
नवरात्रि के पावन अवसर पर चैनपुर प्रखंड के कुर्का ग्राम में श्री रामचरित मानस नवाहन पारायण पाठ महायज्ञ दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर आचार्य श्री मिथिलेश वैद्य जी महाराज, काशी वाराणसी ,मानस व्यास आचार्य ,श्री विजय कृष्ण शास्त्री जी, (संगीतमय मानस पाठ), पलामू
,मानस पियुष सुश्री आस्था दुबे (संगीतमय रामकथा), चित्रकुट के द्वारा राम कथा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता ज्योति पांडेय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया अपने संबोधन में श्री पाण्डेय ने कहा कि पूरे पलामू जिले में बहुत ही धूमधाम से नवरात्रि का पूजन किया जाता है इस अवसर पर कई स्थानों पर महायज्ञ का आयोजन किया जाता है नवरात्रि का पर्व मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई की जीत, शक्ति (देवी दुर्गा) की आराधना और धर्म की स्थापना के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां दुर्गा ने नौ दिनों तक महाभयंकर युद्ध करने के बाद दसवें दिन राक्षस महिषासुर का वध किया था। इसी बुराई पर अच्छाई की विजय की खुशी में यह पर्व मनाया जाता है। हमारे बीच कथावाचक उपस्थित हैं जो हमारे धर्म और संस्कृति के बारे में बताने का कार्य करेंगे हमें अपने जीवन में भी इन बातों को सुनकर आत्मसात करने की आवश्यकता है हमारे आराध्य पूजनीय भगवान उनकी जीवनी से हमें बहुत सीख मिलती है और उनकी बताएं रास्ते पर चलने पर हमारा जीवन सफल होगा हम सभी मिलकर नवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाय यही हमारी कामना है इस अवसर पर अध्यक्ष श्री विजय कृष्ण पांडेय जी
रामेकबल , असेंदर सिंह ,आलोक सोनी, सोनी सोनू सिंह, लखन चौधरी , शंभू चौधरी, दीपक सिंह, संदीप मेहता आशुतोष विश्वकर्मा , देवा सीस रंजन, अजीत गुप्ता, सर्वेश विश्वकर्मा, संतोष पांडेय, अनुप पुजारी, ओमप्रकाश शुक्ला , राजेश चौधरी , छोटू चौधरी, अभिषेक चंद्रीवंशी, रामविनय यादव, राहुल चौधरी, पप्पू चौधरी, बीरेंद्र चौधरी, रोहित ठाकुर, शिवम कुमार




