हत्या कांड के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, अखबार में भी प्रकाशित कराई सूचना

हत्या कांड में वांछित अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, स्थानीय समाचार पत्र में भी दी गई सूचना

पाटन (पलामू): नावा जयपुर थाना कांड संख्या 15/26 के हत्या कांड में वांछित अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के गया जिले में उसके घर पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार, दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को हत्या कांड में वांछित अभियुक्त मिथलेश कुमार यादव, उम्र लगभग 26 वर्ष, पिता वीनेश यादव, ग्राम जमुनिया टांड़, थाना बोधी बिगहा, जिला गया (बिहार) स्थित उसके घर पर पलामू न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया गया।

यह कार्रवाई नावा जयपुर थाना, पलामू, झारखंड के अनुसंधानकर्ता द्वारा बोधी बिगहा थाना के पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से की गई। पुलिस द्वारा इश्तेहार चिपकाने के साथ-साथ इसकी सूचना स्थानीय समाचार पत्र में भी प्रकाशित कराई गई।

पुलिस की इस कार्रवाई को हत्या कांड में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध चल रही कानूनी प्रक्रिया के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।