पाटन और किशुनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सुंठा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

पाटन और किशुनपुर पुलिस की संयुक्त से, सुंठा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

पाटन (पलामू): पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंठा में पाटन थाना एवं किशुनपुर पिकेट पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्यवाई से अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर अवैध रूप से स्टॉक किया गया बालू लादकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस एवं किशुनपुर पिकेट पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर किशुनपुर पिकेट लाया।

इस संबंध में किशुनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि अवैध रूप से स्टॉक किए गए बालू को ट्रैक्टर के माध्यम से ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध बालू के परिवहन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।मौके पर पाटन थाना व किशुनपुर पिकेट के कई पुलिस जवान मौजूद रहे!

You may have missed