गिरिडीह में प्रस्तावित चिड़ियाघर का विरोध, पुश्तैनी जमीन बचाने सड़क पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण

गिरिडीह: प्रस्तावित चिड़ियाघर के विरोध में उतरे ग्रामीण, पुश्तैनी जमीन बचाने की उठाई मांग

गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड में प्रस्तावित चिड़ियाघर के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को दूधनिया गांव में सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों की मांग है कि चिड़ियाघर का निर्माण आबादी से दूर किसी अन्य स्थान पर कराया जाए, ताकि उन्हें अपनी पुश्तैनी जमीन, घर और आजीविका से बेदखल होने का डर न सताए।

ग्रामीणों का कहना है कि जल, जंगल और जमीन उनके जीवन, संस्कृति और पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास की कीमत पर आदिवासी समुदाय का विस्थापन स्वीकार्य नहीं है।

अब सवाल यह है कि ग्रामीणों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन क्या कदम उठाता है?

You may have missed