युवा व्यवसायी संघ के कमिटी का विस्तार किया गया

0
Untitled

युवा व्यवसायी संघ के कमिटी का विस्तार किया गया।

व्यवसायी संघ की बनाई गई नई कमिटी

सभी मिल कर व्यपारी के उत्थान के लिए काम करेंगे: वैभव

बेरमो: युवा व्यवसायी संघ फुसरो के प्रधान कार्यालय में बैठक आयोजित कर कमिटी का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बैभव चौरसिया तथा संचालन कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। नए कमिटी का विस्तार में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा सचिव बैजू मालाकार ने आपसी रजामंदी से की है। सभी नए सदस्यों को माला पहना कर जिम्मेवारी दी गई। इसमें 10 उपाध्यक्ष, 10 उपसचिव, 10 कोषाध्यक्ष, 1- 1 संगठन मंत्री, मीडिया प्रभारी, कार्यालय प्रभारी तथा मासिक सदस्यता शुल्क प्रभारी बनाए गए। उपाध्यक्ष में अभय विश्वकर्मा, सलीम जावेद उर्फ मोती, धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र सिंह, जावेद खान, ओम प्रकाश उर्फ राजा, रविंद्र कुमार, मदन कुमार, रामचंद्र बरनवाल तथा अंकित गोयल को बनाया गया। उपसचिव सूरज वर्मा, राजीव महतो, चंदन तिवारी, निशांत अनमोल, मोहम्मद हाशिम, कैलाश महतो, मुकेश पंडित, विनय बरनवाल तथा मिथिलेश कुमार को बनाया गया। कोषाध्यक्ष अमित मालाकार, विशाल बरनवाल, पिंटू बरनवाल, जमील अंसारी, गुड्डू केशरी, मुरारी मालाकार, मनोज गोयल, प्रेम रवानी, सुमित कुमार तथा मुकुंद महतो को बनाया गया। संगठन मंत्री तथा मीडिया प्रभारी रोहित मित्तल, कार्यालय प्रमुख संतोष भगत तथा मासिक सदस्यता शुल्क प्रभारी राजू चक्रवर्ती को बनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष बैभव चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र बड़ा होने के कारण बड़ा टीम बनाया गया है। इसमें सभी वर्ग के लोगो को प्राथमिकता दी गई है। सभी मिल कर व्यपारी के उत्थान के लिए काम करेंगे साथ ही व्यापारी पर संकट आता है तो सब मिल कर उसका निष्पादन करेंगे। साथ ही बताया कि 16 संरक्षक मंडली के सदस्य है। समिति जो भी कार्य करेगी उसका संरक्षक मंडली निगरानी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *