विधायक प्रतिनिधि मिन्टी वर्मा के प्रयास से पकरिया पंचायत को उप स्वास्थ्य केंद्र का मिला तोहफा,ग्रामीणों में हर्ष

विधायक प्रतिनिधि मिन्टी वर्मा के प्रयास से पकरिया पंचायत को उप स्वास्थ्य केंद्र का मिला तोहफा,ग्रामीणों में हर्ष

विधायक प्रतिनिधि मिन्टी वर्मा एवं पंचायत की मुखिया सुमन कुमारी के अथक प्रयास से पकरीया पंचायत को उप स्वास्थ्य केंद्र का तोहफा मिला है, पलामू उपायुक्त के द्वारा योजना की स्वीकृति देने के बाद विधायक प्रतिनिधि मिनती वर्मा ने रविवार की दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी साझा करते हुए सभी लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी व कहा कि शीघ्र ही उप स्वास्थ्य केंद्र का टेंडर होगा एवं मार्च माह में कार्य शुरू होने की भी पूरी उम्मीद है।
स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण होने से पंचायत वासियों को विशेष लाभ होगा उन्हें प्रसव कराने एवं इलाज कराने हेतु पांकी जाने की समस्या से छुटकारा भी मिलेगा जो बेहद हर्ष की बात है उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास को लेकर वे लगातार कार्य कर रहे हैं व आगे भी अन्य बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतर जाएगा ।उन्होंने कहा कि पंचायत में हर जरूरतमंदों को पेंशन, आवास योजना, सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह पंचायत मॉडल पंचायत के रूप में जाना जाएगा।