मेराल के पतहरिया में महर्षि सद्गुरु सदाफल देव की 139वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

मेराल प्रखंड के पतहरिया गांव में विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में महर्षि सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की 139वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रदेश महामंत्री ललित प्रसाद सिंह, अन्न मंत्री उपेंद्रनाथ मिश्रा, यज्ञ मंत्री नंदलाल पासवान ने संयुक्त रूप से अखंड दीप प्रज्वलित कर एवं जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, किशोरी प्रसाद सोनी, डॉ परशुराम विश्वकर्मा, अशोक कुमार, परमानंद यादव, सुदामा प्रसाद, नरेन्द्र प्रसाद, ऊषा सोनी, बिरझन राम, प्रोफेसर अरविंद प्रसाद गुप्ता आदि ने सद्गुरु के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विशेष सत्संग की शुरुआत स्वागत गान से हुआ तत्पश्चात वाद्य यंत्रों के साथ अनुयायियों द्वारा एक से बढ़कर एक भजन एवं सोहर प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सद्गुरु सदाफल देव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अध्यात्म का बड़ा संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि संसार में जन्म और मरण सबसे बड़ा कष्ट है। सद्गुरु की कृपा एवं विहंगम योग की साधना से जीव जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। वक्ताओं ने कहा कि “आत्मा” अजर- अमर और अविनाशी है, लेकिन अज्ञानता के कारण जीव विभिन्न योनियों में भटकता रहता है। सद्गुरु की सेवा और साधना से धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम का समापन सद्गुरु वंदना, आरती एवं शांति पाठ से हुआ। इसके बाद भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में अतेंद्र प्रसाद गुप्ता, उदित प्रसाद गुप्ता, राजनाथ साहू, कन्हाई प्रसाद गुप्ता, पवन प्रसाद गुप्ता, संतोष प्रसाद गुप्ता, बीरबल बिहार, बबलू सिंह, भूतपूर्व मुखिया अवध किशोर सिंह, देवेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरिता सिंह, फनी राज प्रसाद गुप्ता, रोहित प्रसाद गुप्ता, आशीष गुप्ता, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, अरविंद महतो सहित अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुदामा प्रसाद गुप्ता, जगदीश शाह, गोपाल साहू, मानिक सिंह, रोशन देव, वीरेंद्र महतो, विद्या शंकर शाह, मुखलाल शाह, संतोष प्रसाद गुप्ता, पप्पू प्रसाद गुप्ता, अखिलेश प्रसाद गुप्ता, हरिओम गुप्ता, गोपाल साह, रेनू गुप्ता, प्रोफेसर आशा गुप्ता, सविता गुप्ता, निभा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम से प्रभावित होकर 31 श्रद्धालुओं ने विहंगम योग की क्रियात्मक साधना का उपदेश ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन युवा मंत्री प्रोफेसर अरविंद प्रसाद गुप्ता के द्वारा किया गया।