गढ़वा नगर निकाय चुनाव: अरुण सिंह ने किया भाजपा प्रत्याशी कंचन जायसवाल के समर्थन में जनसभा, विकास का किया वादा
नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का आगमन गढ़वा में हुई। कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड ने किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल ही गढ़वा की तस्वीर बदल सकती हैं। भाजपा ही एक मात्र ऐसा पार्टी है जो महिला को सम्मान दे रही है गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में वर्षों से लुट का तांडव चल रहा है गढ़वा में अवैध उगाही करने वाले को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र सरकार पैसा देने का घोषणा कर चुकी है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल गढ़वा में ऐतिहासिक विकास करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास की बात करती है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में ऐतिहासिक विकास किया है जिसका लाभ सबको मिल रहा है।
नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने कहा कि चुनाव जितने के बाद जनता के अनुरूप क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास होगा। नगर परिषद क्षेत्र में अवैध वसुली बंद कराया जाएगा। स्वच्छ सुंदर गढ़वा बनाना प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व सांसद घुरण राम प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह कार्यसमिति सदस्य बिपिन बिहारी सिंह ओमप्रकाश केशरी सुरज गुप्ता भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा भाजपा नेता विनय चौबे अरविंद तुफानी विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी राजकुमार मधेशिया बबलु पटवा डॉ पतंजलि केशरी अभिषेक कश्यप शुभम गुप्ता रामशीष तिवारी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

