बीआरएल डीएवी का 30वॉं स्थापना दिवस मनाया गया
बीआरएल डीएवी का 30वॉं स्थापना दिवस मनाया गया
बेरमो: बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह में विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को विद्यालय का 30 वॉं स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इति रथ धर्मपत्नी श्री पी के रथ (अधिशासी निदेशक) एस आर यू बोकारो, विशिष्ट अतिथि,एवं सम्माननीय अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की लम्बी श्रृंखला को दर्शकों के बीच रखा तथा – स्वागत गान – स्वागत है श्रीमान, सरस्वती वंदना ,ओडिसी लोकनृत्य , बांग्ला लोकनृत्य, बिहारी लोकनृत्य, संथाली और नागपुरी लोकनृत्य ने तो दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। विशेष कर विद्यालय के नन्हे -मुन्हें बच्चों का क्रियात्मक नृत्य एवं कव्वाली ने तो दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर के सिंह ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया. और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभिभावकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय की स्थापना कालीन पृष्ठभूमि को सभी के सामने रखा। साथ ही वर्तमान समय में विद्यालय की शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक उपलब्धियों की विशद चर्चा करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय नित्यप्रति नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर चार चांद लगा रहा है. और नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। बच्चों का उत्तीर्णता प्राप्त करना हमारे लिए गौरव की बात है।
उक्त अवसर पर विद्यालय के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक लाने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विशेष रूप से स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
