युवा नेता संदीप सरकार ने छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल की लचर व्यवस्था पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
छत्तरपुर: छतरपुर पाटन विधानसभा पूर्व विधायक प्रत्याशी युवा नेता संदीप सरकार ने छत्तरपुर अनुमंडलीय अस्पताल की लचर व्यवस्था और चिकित्सा प्रभारी राजेश अग्रवाल के द्वारा मनमानी तरीके से अस्पताल का संचालन एवं भ्रष्टाचार करने का के संबंध में स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार रांची का को पत्र लिखा है पत्र में अंकित है कि छत्तरपुर सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को गैर जिम्मेदाराना तरीके से इलाज कि जाती है कभी समय पर डॉक्टरों की उपस्थिति नहीं होती है तो कभी मरीजों को अस्पताल के फर्श पर लेटा कर छोड़ दी जाती है। वहीं अनुमंडलीय चिकित्सा प्रभारी राजेश अग्रवाल सरकारी अस्पताल गेट के ठीक सामने मात्र 100 फीट की दूरी पर अपनी निजी क्लीनिक चलाने में व्यस्त रहते हैं। अस्पताल में आए मरीजों को अपनी निजी क्लीनिक में बुलाकर इलाज भी करते है। साथ-साथ उनके कई एजेंट अस्पताल के अंदर घूम घूम कर मरीजों को निजी क्लिनिक निजी जांच घर में भेज कर पैसा उगाही का काम करते है। अस्पताल में प्रतिनियुक्त डॉक्टर प्रभारी के साथ साठ- गांठ करके अपने ड्यूटी से फरार रहते हैं। स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्धि में अलग-अलग विभाग की ओपीडी संचालन नहीं हो रही है,दवाइयां जांच कीट समेत सरकारी संपति को निजी कार्यों में उपयोग की जा रही है। चिकित्सा कर्मियों की लापरवाही के कारण छतरपुर के आम जनता की जिंदगी अकाल मृत्यु के आगोश में जा रही है। सरकार से अस्पताल संचालन व रख रखाव की योजना के तहत प्राप्त राशि को अवैध तरीके से निकासी कर खानापूर्ति की गई है। अनुमंडलीय चिकित्सा प्रभारी राजेश अग्रवाल छतरपुर में लगभग 15 वर्षों से प्रतिनियुक्त है जो नियमावली के विपरीत है। लंबे समय से एक ही स्थान पर बने रहने के कारण छतरपुर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। संदीप ने अनुमंडलीय चिकित्सा प्रभारी को पलामू से बाहर अन्य जिले में ट्रांसफर कर जांच तथा करवाई की मांग किया है।साथ ही छतरपुर पाटन विधानसभा अंतर्गत नौडीहाबाजार, पड़वा, पाटन नावाजयपुर के सरकारी अस्पताल में आए मरीजों को ससमय इलाज नहीं की जाने की तथा डॉक्टर के अनुपस्थित स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की है
अब देखना यह होगा कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में कितनी सुधार की जाती है।

