गढ़वा के अरंगी पंचायत में फर्जी हस्ताक्षर से बैठक कराने का आरोप, एक सप्ताह में जांच पूरी करने का आश्वासन

मेराल प्रखंड के अरंगी पंचायत में मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा फर्जी कार्यकारिणी की बैठक कर सरकारी राशि का दुरुपयोग एवं जालसाजी करने का मामला प्रकाश में आया है इसका खुलासा उप मुखिया कुमारी सुनीता ने सूचना अधिकार के तहत जानकारी लेकर मामला को उजागर किया है उप मुखिया कुमारी सुनीता ने इस संबंध में बताया कि पंचायत में कुल 15 वार्ड सदस्य हैं जिसमें 24 अगस्त के किए गए कार्यकारिणी के बैठक में कुल आठ सदस्यों का हस्ताक्षर किए गए हैं जबकि चार वार्ड सदस्यों का फर्जी तरीके से हस्ताक्षर किया गया है। ये चारों वार्ड सदस्य कार्यकारिणी के बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं। इस मामले को लेकर गढ़वा डीसी, डीडीसी, अपर समाहर्ता, पंचायती राज पदाधिकारी एवं मेराल वीडियो को फर्जी कार्यकारणी के संबंध में दोषी लोगों पर जांच कर कार्रवाई करने के लिए आठ वार्ड सदस्यों के साथ लिखित आवेदन दिया है। उप मुखिया ने बताया कि कार्यकारिणी रजिस्टर में किए गए हस्ताक्षर के मिलान के लिए वीडियो कार्यालय में सोमवार को वार्ड सदस्य पहुंचे और चारों वार्ड सदस्यों ने अपना अपना हस्ताक्षर किए इसके बाद चारों वार्ड सदस्यों ने बैठक में उपस्थित नहीं होने और फर्जी हस्ताक्षर बनाने का
अपना-अपना बयान दिया है बयान देने वालों में 14 नंबर वार्ड सदस्य के सरिता देवी, वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य विमला देवी, वार्ड 1 नंबर के सरदा देवी, वार्ड नंबर 12 के वार्ड सदस्य सुनीता देवी शामिल है। 14 नंबर के वार्ड सदस्य सरिता देवी अपने हस्ताक्षर में अंगूठा लगाती है जबकि रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाया गया है। बाकी 3 वार्ड सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर है जो मिलान नहीं हो सका। उप मुखिया कुमारी सुनीता ने बताया कि वार्ड नंबर 12 के वार्ड सदस्य सुनीता देवी आवेदन देने के बाद दबाव में आकर जांच में सहयोग से मुकर रही है। उप मुखिया कुमारी सुनीता ने आगे बताया कि इस संबंध में वीडियो यशवंत नायक द्वारा 48 घंटे में जांच कराने की आश्वासन दिए थे जो48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जांच की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत में चल रहे योजनाओं के संबंध में 16 सितंबर को सूचन अधिकार के तहत जानकारी मांगी है लेकिन अभी तक योजना की छाया प्रति नहीं मिला है। यदि दो दिनों में सूचना अधिकार के तहत मांगे गए योजनाओं के छाया प्रति की कॉपी नहीं मिला तो अपील में जाएंगे।

इस संबंध में सीओ सह प्रभार वीडियो यशवंत नायक से पूछे जाने पर उन्होंने ने बताया कि अरंगी पंचायत से उप मुखिया और अन्य वार्ड सदस्यों द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में मुखिया एवं पंचायत सचिव से 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया था जो मुखिया एवं पंचायत सचिव के द्वारा जवाब आ गया है गड़बड़ी के जांच के लिए प्रखंड से टीम गठित किया गया है एक सप्ताह में जांच कर आगे की कारवाई किया जाएगा।

You may have missed