भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी ने दी बधाई, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर मनाई खुशी
पलामू के लाल बृजमोहन राम को राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई गढ़वा । भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सह प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर पातंजली केशरी ने पलामू के लाल एवं पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी है । उन्होंने कहा कि ब्रजमोहन राम डॉक्टर हरि बाबू कम्भपति का स्थान ग्रहण करेंगे।उनकी नियुक्ति से गढ़वा-पलामू समेत पूरे झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है । इसे पलामू ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है ।
भारतीय जनता पार्टी से तीन बार सांसद रह चुके ब्रजमोहन राम को राज्यपाल बनाए जाने के बाद पलामू जिला का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो गया है । उनके अनुभव, समर्पण कुशल नेतृत्व का आज सुखद परिणाम सामने आया है । मैं उनके सफल और मंगलमय कार्यकाल की कामना करता हूं ।इससे जन कल्याण को मजबूती मिली है । विकास के क्षेत्र में उड़ीसा को नई दिशा मिलेगी।गढ़वा भारतीय जनता पार्टी में खुशी का माहौल है ।
भाजपा नेता डॉक्टर पातंजली केशरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर और अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।

