कन्हैया चौबे ने ब्रजमोहन राम से की मुलाकात, ओडिशा का राज्यपाल बनने पर दी बधाई

कन्हैया चौबे ने ब्रजमोहन राम को उड़ीसा के राज्यपाल बनाए जाने की बधाई मिल कर दी।

ब्रजमोहन राम को उड़ीसा के नए राज्यपाल बनाए जाने पर भवनाथपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कन्हैया चौबे ने रांची स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कन्हैया चौबे ने पुष्पगुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की, उन्होंने विश्वास जताया कि ब्रजमोहन राम अपने अनुभव, कुशल नेतृत्व और जनसेवा की भावना से उड़ीसा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
कन्हैया चौबे ने उनके उज्जवल कार्यकाल एवं सुखद भविष्य की मंगल की। ब्रजमोहन राम पलामू के पूर्व तीन बार के संसद और एक बार के विधायक भी रह चुके है।