वज्रपात की चपेट में आने से मजदूर की मौत

वज्रपात की चपेट में आने से मजदूर की मौत

काम से लौटते समय कौवाखोह नहर के पास हुआ हादसा, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौवाखोह स्थित नहर के पास रविवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर काम से लौट रहा था।

वज्रपात की चपेट में आने के बाद मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उसे इलाज के लिए हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. देवेंद्र कुमार ने जांच के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचे परिजन

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल परिसर में मातम का माहौल बना रहा।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर हुसैनाबाद के बीएसपी विधायक शिवपूजन मेहता भी अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा शव

अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

पलामू, हरिहरगंज संवाददाता : मनोज कुमार गुप्ता