हरिहरगंज में राजद का धरना, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन आज
राजद प्रखण्ड कार्यालय हरिहरगंज पलामू
आवश्यक सूचना
सादर सूचित करते हुए आग्रह करना हैं की राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बिहार माननीय श्री तेजस्वी प्रशाद यादव जी के निर्देशानुसार एवं झारखण्ड राजद प्रदेश अध्यक्ष सह विधयाक हुसैनबाद माननीय श्री संजय कुमार सिंह यादव के आदेशानुसार पुरे झारखण्ड प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय पर दिनांक 08/10/2026 दिन गुरुवार को समय 11:0 बजे से 4:0बजे तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शांति पूर्ण एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया हैं जिसमे प्रखंड मुख्यालय हरिहरगंज के सभी राजद के आदरणीय नेतागण पदाधिकारी गण एवं राजद के सच्चे सिपाहियों एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण आप नागरिक बंधुवो से निवेदन पूर्वक आग्रह किया जाता हैं की अपने अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में उक्त तिथि एवं समय को देखते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाए इसे अतिआवश्यक एवं महत्व पूर्ण कार्यक्रम समझा जाए।
जय राजद
जय लालू प्रसाद यादव जय तेजस्वी प्रसाद यादव जय संजय कुमार सिंह यादव जिंदाबाद

