कोडरमा में B.Ed-D.El.Ed सत्र 2026-28 का आगाज, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

झारखंड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में B.Ed व D.El.Ed सत्र 2026-28 का सत्रारंभ, ओरिएंटेशन और एलुम्नाई मीट आयोजित

कोडरमा। झारखंड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 7 अक्टूबर 2026 को नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 के B.Ed एवं D.El.Ed के प्रशिक्षुओं के लिए सत्रारंभ सह पाठ्यक्रम उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) और पुरातन छात्र सम्मेलन (एलुम्नाई मीट) का भव्य आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव डॉ. डी. एन. मिश्रा, मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकुल राज, विशिष्ट अतिथि झुमरी तिलैया नगर परिषद के चेयरमैन रमेश हर्षधर, विनोबा भावे विश्वविद्यालय (हजारीबाग) के शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) तनवीर यूनुस, दानदाता कला देवी, प्राचार्य डॉ. अजय यादव, डॉ. प्रियंका, समन्वयक प्रो. सुरभि कुमारी एवं D.El.Ed विभागाध्यक्ष डॉ. मीना कुमारी उपस्थित रहे।
​मेधावी और पुरातन छात्रों का सम्मान
समारोह के दौरान B.Ed सत्र 2024-26 और D.El.Ed सत्र 2023-25 के मेधावी प्रशिक्षुओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, संस्थान के पूर्व छात्रों (एलुम्नाई) को मोमेंटो एवं पीतांबर प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। B.Ed सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के लिए दीक्षा और पीतांबर भेंट कर भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। मौके पर ​जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकुल राज ने प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और एक कुशल शिक्षक बनने के गुर सिखाए। ​नगर परिषद चेयरमैन रमेश हर्षधर ने शिक्षकों के जीवन में नैतिकता, सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं ​प्रो. (डॉ.) तनवीर यूनुस ने प्रशिक्षुओं को संवेदनशील शिक्षक बनने के लिए महर्षि अरविंदो और स्वामी विवेकानंद के विचारों व आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। ​महाविद्यालय सचिव डॉ. डी. एन. मिश्रा ने नए सत्र के छात्रों को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
​प्राचार्य डॉ. अजय यादव: उन्होंने सफल शिक्षण जीवन के लिए ‘स्व-अनुशासन’ को सबसे महत्वपूर्ण कुंजी बताया। ​ओरिएंटेशन सत्र के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने प्रशिक्षुओं को पाठ्यक्रम की रूपरेखा, विषय-वस्तु और प्रशिक्षण की बारीकियों से अवगत कराया।
​सफल आयोजन और धन्यवाद ज्ञापन
मंच संचालन डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुशीला देवी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के सफल प्रबंधन में महाविद्यालय के केयरटेकर श्री अमित पांडेय तथा सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।