मानासोती में युवा स्टार फुटबॉल क्लब का उद्घाटन, आशीष कुमार सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

युवा स्टार क्लब मानासोती के फुटबॉल क्लब का उद्घाटन, आशीष कुमार सिन्हा ने फीता काटा*

पलामू। सतबरवा प्रखंड अंतर्गत मानासोती में युवा स्टार क्लब के फुटबॉल क्लब का उद्घाटन मैच चियाकी बनाम मानासोती के बीच शानदार तरीके से खेला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चर्चित समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा ने फीता काटकर क्लब का औपचारिक उद्घाटन किया।

मौके पर पांकी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सह जिला परिषद प्रतिनिधि अजय उरांव तथा भारतीय जनता पार्टी के महासचिव संदीप प्रवेश कुमार यादव भी मौजूद रहे। तीनों गणमान्य अतिथियों ने युवाओं को खेल की ओर प्रोत्साहित करते हुए संबोधित किया।

समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि विगत छह वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को फुटबॉल वितरित कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जा रहा है। खेल को कैरियर भी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर साल युवाओं को फुटबॉल, क्रिकेट बॉल, नेटबॉल और वॉलीबॉल बांटे जाते हैं।

कार्यक्रम में धावाडिह पंचायत के उपमुखिया मुधिर साहू, युवा नेता प्रवेश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

युवा स्टार क्लब मानासोती के पदाधिकारी इस प्रकार हैं—अध्यक्ष अमीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष निरंजन सिंह, सचिव मुकेश सिंह तथा बिजय सिंह, रामनाथ सिंह, अमोद सिंह, रविंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, राजेन्द्र सिंह, हरिनारायण सिंह, मेघनाथ राम। कमेंटेटर के रूप में निर्मल सिंह, संदीप सिंह और चंदर देव सिंह ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया।

उद्घाटन मैच के साथ ही ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।