पलामू: विधायक आलोक चौरसिया ने निजी खर्च से बनवाया टूटा पुल और सड़क, ग्रामीणों को मिली राहत

पलामूः विधायक आलोक चौरसिया के निजी खर्च से दुलसुलमा में टूटे पुल-रोड का निर्माण

सतबरवा (पलामू) । पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत पंचायत दुलसुलमा के ग्राम दुलसुलमा में कई दिनों से टूटा पड़ा सड़क पुल अब स्थानीय लोगों के लिए राहत बन गया है। विधायक आलोक चौरसिया ने अपने निजी खर्च से इस पुल और सड़क का निर्माण कार्य कराया।

लंबे समय से टूटे पुल के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आवागमन बाधित होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। इसी समस्या को देखते हुए विधायक आलोक चौरसिया ने त्वरित निर्णय लेते हुए अपने निजी संसाधनों से पुलिया व सड़क निर्माण का काम शुरू कराया।

कार्यस्थल पर विधायक के प्रतिनिधि सतबरवा प्रखंड के महाराणा प्रताप कुशवाहा ने स्वयं उपस्थित रहकर निर्माण कार्य की निगरानी की और उसे पूरा कराने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, महासचिव गुड्डू सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोज सिंह तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुकेश कुमार सिंह ने विधायक आलोक चौरसिया और उनके प्रतिनिधि महाराणा प्रताप कुशवाहा के इस प्रयास की सराहना की। लोगों का कहना है कि विधायक के निजी खर्च से हुए इस कार्य से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।

(संवाददाताः बनारसी)