पोल्ट्री फार्म में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
पोल्ट्री फार्म में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
पानी का मोटर, इन्वर्टर, स्टेपलाइजर, दो कूलर और बैट्री बरामद; चोरी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त
गिरिडीह। जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म से लाखों रुपये के सामान की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया पानी का मोटर, इन्वर्टर, स्टेपलाइजर, दो कूलर और एक बैट्री बरामद की है। चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
यह चोरी बरवाबाद गांव स्थित इरफान अंसारी के पोल्ट्री फार्म में हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर खोरीमहुआ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
विशेष टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बरवाबाद गांव निवासी करीब 33 वर्षीय किरणदेव यादव, पिता हरीश यादव को गिरफ्तार किया।
चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पोल्ट्री फार्म से चोरी किए गए सामान को बरामद किया। बरामद सामान में पानी का मोटर, इन्वर्टर, स्टेपलाइजर, दो कूलर और एक बैट्री शामिल है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदात में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

