विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह पलामू के छतरपुर और सतबरवा में आज भी आयोजित किया गया : विहिप पलामू
विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह पलामू के छतरपुर और सतबरवा में आज भी आयोजित किया गया : विहिप पलामू।
विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस आज पलामू जिला के छतरपुर और सतबरवा प्रखंड में धूमधाम से आयोजित किया गया। ज्ञातब्य है कि विश्व हिंदू परिषद का “स्थापना दिवस सप्ताह” चल रहा है। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिला में सभी समिति युक्त स्थानों पर स्थापना दिवस समारोह लगातार आयोजित किया जा रहा है।
आज छतरपुर प्रखंड समिति का पुनर्गठन भी किया गया। जिला मंत्री अमित तिवारी के द्वारा किए गए घोषणा के अनुसार प्रखंड विहिप अध्यक्ष योगी बघेल, मंत्री सिंटू सिंह, बजरंग दल प्रखंड संयोजक बिट्टू जॉन, सह संयोजक अनीश सिंह और कुंदन जायसवाल, बलोपासना प्रमुख चंचल सिंह, सह प्रमुख अंकित सिंह, साप्ताहिक मिलन केंद्र प्रमुख प्रिंस गोस्वामी, सह प्रमुख लव पाठक, सुरक्षा प्रमुख सौरभ सिंह, सह प्रमुख ओम प्रकाश, गौ रक्षा प्रमुख मिहिर सिंह, सह प्रमुख नीरज कुमार, विद्यार्थी प्रमुख गोलू रंजन और सह प्रमुख की जिम्मेदारी सूरज सिंह संभालेंगे। नगर समिति में नगर संयोजक बिट्टू पासवान और सह संयोजक शुभम गुप्ता और सुकृत पासवान होंगे।
आज के छतरपुर और सतबरवा में समारोह को संबोधित करते हुए क्रमशः जिला मंत्री अमित तिवारी और सह मंत्री विवेक सिंह ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का इतिहास, उद्देश्य और अभी तक के उपलब्धियां के बारे में विस्तार से बताया। बताया गया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना संस्कार और स्वत्त्व का जागरण हेतु किया गया है। सभी हिंदू एक मातृभूमि, एक धर्म और एक समाज से हैं, इसलिए सब एक समान हैं। विहिप हिंदू समाज में सेवा, संगठन, जागरण तथा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।हमलोग स्व के भावना तथा शक्ति जागरण के लिए हमेशा कार्यरत हैं। समाज में बैचारिक परिवर्तन और सामाजिक कुरीतियों के निर्मूलन पर हमलोग कार्य कर रहे हैं। छात्रों के लिए हॉस्टल और अनाथ बच्चों के लिए अनाथालय चल रहा है। हमलोग अपाहिज और कुष्ठ रोगियों के लिए सेवा कार्य भी करते हैं।
आज के छतरपुर और सतबरव के समारोहों में जिला मंत्री अमित तिवारी, सह मंत्री पप्पू सिंह, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, सह संयोजक सोनू सिंह, प्रखंड संयोजक बिट्टू जॉन, नगर संयोजक बिट्टू पासवान, सह संयोजक शुभम कुमार गुप्ता, सह संयोजक सुकृत कुमार, सौरभ सिंह, चंचल सिंह, पप्पू गुप्ता, रितेश चंद्र मनीष सिंह, मिहिर सिंह, नीरज कुमार, कुंदन जायसवाल, आकाश सिंह, लव पाठक और सतबरवा में जिला सह मंत्री विवेक सिंह, जिला बलोपासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप, प्रखंड अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, प्रखंड मंत्री ओम प्रकाश पाठक, खंड कार्यवाह नीरज कुमार, कुंदन कुमार, मंटू कुमार, टिंकू विश्वकर्मा, पलक कुमारी, राधा कुमारी, ऋषु राज, मिस्टी कुमारी, अनुराग कुमार, शिवम, सौम्या कुमारी, अदिति कुमारी, नव्या कुमारी, सोनाली, निशांत गुप्ता, सरिता कुमारी और माही कुमारी सहित सैंकड़ों सनातन धर्मावलम्बियों की सहभागिता रही।

