पलामू में मुक्केबाजी के विकास का संकल्प, राष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

पलामू में गूंजा मुक्केबाजी के विकास का संकल्प, राष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

पलामू में गूंजा मुक्केबाजी के विकास का संकल्प, राष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

बॉक्सिंग एसोसिएशन पलामू की कार्यकारिणी बैठक में प्रतिभाओं को तराशने और मुक्केबाजी को नई ऊंचाई देने पर मंथन

पलामू, 13 सितंबर 2025।
पलामू में मुक्केबाजी के विकास और जिले की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बॉक्सिंग एसोसिएशन पलामू की कार्यकारिणी बैठक महत्वपूर्ण संदेश के साथ संपन्न हुई। संगठन के अध्यक्ष श्री जैस रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) मुक्केबाजी टीम के पूर्व कप्तान श्री अनुपम तिवारी की विशेष उपस्थिति ने खिलाड़ियों में नया उत्साह और ऊर्जा भर दी। मुक्केबाजी के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

पलामू की प्रतिभा को राष्ट्रीय रिंग तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य” — बिट्टू पाठक

एसोसिएशन के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि पलामू में मुक्केबाजी की प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल इन प्रतिभाओं को सही दिशा, बेहतर प्रशिक्षण और उचित अवसर देने की है।

बिट्टू पाठक ने कहा की
«“पलामू की मिट्टी में अपार प्रतिभा है। हमारा संकल्प है कि यहां के खिलाड़ियों को ऐसा मंच मिले, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पलामू का नाम रोशन करें। खिलाड़ी हमारी प्राथमिकता हैं और उनके भविष्य को मजबूत बनाना एसोसिएशन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”»
उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल को केवल पदक जीतने का माध्यम न मानें, बल्कि इसे अनुशासन, संघर्ष और व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम बनाएं।

जिला सचिव अजय साहू ने कहा की यदि पलामू के खिलाड़ी अनुशासन, नियमित प्रशिक्षण, फिटनेस और सकारात्मक सोच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें, तो आने वाले समय में यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक मुक्केबाज निकल सकते हैं।

खिलाड़ियों का सम्मान बना प्रेरणा का केंद्र

बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर पलामू का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।जिसमे कुमारी समीक्षा कुमारी आकृति कुमारी जयंती कुमारी अंशु कुमारी कंचन कुमारी संजना कुमारी राजनंदन यादव अमित कुमार कुशवाहा। उपस्थित खिलाड़ियों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए और अधिक मेहनत करने का संकल्प लिया।
बैठक में जिले में मुक्केबाजी के विस्तार, प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान, नियमित प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भागीदारी तथा ग्रामीण एवं प्रखंड स्तर तक मुक्केबाजी की पहुंच बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि पलामू की मुक्केबाजी प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें तराशा जाएगा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
“आज का सम्मान, कल के चैंपियन की नींव”
बैठक में सन्नू खान चंद्र प्रकाश पांडे राज्य प्रशिक्षक अनुपम तिवारी खुरशीद अलम देवांग शुक्ला राजा गुप्ता जतरु उरांव राजनंदन यादव अजय दास शशि कुमारी सुशीला कुमारी संतोष गुप्ता चंद्रभूषण मेहता अंशिका बसंत विश्वकर्मा शकुंतला कुमारी बृजेश गुप्ता राजेंद्र प्रसाद यादव तेज प्रताप यादव अंजली कुमारी उपस्थित हुए