विश्व आदिवासी दिवस पर राजा मेदनीराय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज

विश्व आदिवासी दिवस पर राजा मेदनीराय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज
मेदिनीनगर (पलामू), 11 अगस्त:
राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के बैनर तले विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में “राजा मेदनीराय फुटबॉल टूर्नामेंट” का शुभारंभ मेदनी चौक, दुबियाखाड़, मेदिनीनगर में हुआ। उद्घाटन दिवस पर खिलाड़ियों और दर्शकों का जोश देखते ही बन रहा था।

टूर्नामेंट के पहले दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।
🔸 पहले मैच में एनएफसी चंदनपुर और सतबरवा प्रखंड (लोहरदगा गांव) की टीमें आमने-सामने थीं। कांटे की टक्कर के इस मुकाबले में एनएफसी चंदनपुर ने 1-0 से विजय हासिल की।
🔸 दूसरे मैच में डीटीएस सुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धमधमवा टीम को 2-0 से पराजित किया।

🎉 मैच का उद्घाटन समारोह गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर प्रखंड मेदिनीनगर की जिला पार्षद सदस्य श्रीमती बाशो देवी, राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक श्री अवधेश सिंह चेरो, प्रदेश अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह, शिक्षक श्री भरदूल कुमार सिंह, सदर उप प्रमुख श्री शीतल सिंह, एवं पूर्व मुखिया आनंद कुमार उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।