पांकी में “5th पांकी फुटबॉल सुपर लीग -2025 “फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित, मुख्य अतिथि पांकी विधायक
( पांकी, पलामू ) पांकी हाई स्कूल के मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन में मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय डॉ.कुशवाहा शशिभूषण मेहता जी थे पर किसी कारणवश क्षेत्र से बाहर रहने पर विधायक जी के अनुपस्थिति में विधायक जी के निर्देशानुसार विधायक मीडिया प्रभारी कार्तिक सिंह प्रतिनिधित्व के तौर पर शामिल हुवा। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रीमती लवली गुप्ता, पांकी भाजपा मंडल अध्यक्ष सह चतरा के लोकप्रिय सांसद माननीय कालीचरण सिंह जी के बेहद करीबी श्री शत्रुधन सिंह जी, जिला सांसद प्रतिनिधि ललित मेहता, विधानसभा सांसद प्रतिनिधि प्रेमजीत कुमार, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा प्रवक्ता मंजुलता दुबे, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साधु मांझी, पांकी मंडल महामंत्री श्याम नंदन ओझा सहित कई गण्यमान्य लोंगो की उपस्थिति में फुटबॉल टूर्नामेंट का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक मार कर मैच शुरू किया गया। यह “पांचवी पांकी फुटबॉल सुपर लीग” फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित की गई थी। मौके पर आयोजक कमिटी के अध्यक्ष आवेश कुमार सहित इनके पुरे टीम, युवा हिंदू नेता निरंजन सिंह, प्रेम सिंह,यशवंत सिंह,राजदेव मेहता, कुंदन सिंह, बनवारी सिंह सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे। मैच का कमेंट्री काशी सिंह जी एवं कार्यक्रम का संचालन अजय गुरुजी किये ।



