“विहिप कोडरमा जिला बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय”

विहिप की जिला बैठक संपन्न ————————————– आज विश्व हिन्दू परिषद कोडरमा जिला की बैठक झुमरी तिलैया के शिव वाटिका में जिला कार्यध्यक्ष ओम प्रकाश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जबकि संचालन जिला मंत्री प्रदीप सिंह ने किया,बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह उपस्थित थे! बैठक अपनी पद्धति के अनुसार तीन बार ॐकार, एकात्मता मंत्र, विजय महामंत्र और परिचय के साथ प्रारम्भ हुआ, बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा कि आगामी कार्यकर्म में मुख्य रूप से रक्षाबंधन कार्यकर्म है जो दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति बहनों के द्वारा मनाया जाएगा, दूसरी कार्यकर्म अखंड भारत संकल्प दिवस है जो 13 और 14 अगस्त को और तीसरा कार्यकर्म विहिप की स्थापना दिवस है जो 16 अगस्त से 31 अगस्त तक मनाया जाएगा ! बैठक में प्रखंड पालकों की घोषणा हुई जो निम्न है झुमरी तिलैया नगर की लिए बिनय कुमार सिन्हा, कोडरमा प्रखंड के लिए अभिनव पाठक, चंदवारा प्रखंड के लिए राजू यादव, जयनगर प्रखंड के लिए पप्पू बरनवाल, डोमचांच प्रखंड के लिए आदित्य बर्नवाल, मरकच्चो प्रखंड के लिए प्रदीप सिंह और सतगावां प्रखंड के लिए रंजन राज को बनाया गया, साथ ही साथ दुर्गावाहिनी के लिए जिला पालक ओम प्रकाश राय और सुरेंद्र मोदी को बनाया गया! बैठक में मुख्य रूप से प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह, प्रांत सामाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी, प्रांत टोली सदस्य गौ रक्षा विभाग के अजय कुमार बर्मा, विभाग बजरंग दल संयोजक राजू यादव, जिला संरक्षक दीनानाथ पांडेय, जिला सत्संग प्रमुख सतेन्द्र सिंहा, जिला विशेष संपर्क प्रमुख अभिनव पाठक, जिला धर्म प्रसार प्रमुख विनय सिन्हा, जिला धर्माचार्य संपर्क भूपेंद्र सिंह, जिला सामाजिक समरसता सह प्रमुख पप्पू बरनवाल, जिला कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र मोदी, झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष अरविंद एकघरा, नगर सह मंत्री लाल बहादुर चौधरी, नगर विशेष संपर्क प्रमुख मनोज राणा, रामजी प्रसाद वर्मा, चंदवारा प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णा राणा, प्रखंड मंत्री विजय यादव, प्रखंड संयोजक वरुण कुमार यादव, उमेश पासवान, अविनाश कुमार पंडित, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष महादेव शर्मा, नीरज कुमार राय, कैलाश राणा,मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष विद्यासागर पासवान, प्रखंड मंत्री पवन बर्नवाल , डोमचांच प्रखंड संयोजक पंकज मेहता, प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, सतगावां प्रखंड से उदय कुमार और मनोज यादव आदि उपस्थित थे !