विहिप के स्थापना दिवस समारोह में बोले दामोदर मिश्र- हिंदुओं की घटती जन्मदर गंभीर चिंता का विषय
हिंदुओं में घटती जन्मदर देश के लिए गंभीर चिंता का विषय, मानसिकता में बदलाव आवश्यक।
लातेहार,
विश्व हिंदू परिषद, लातेहार द्वारा रॉन्की कला पंचायत भवन मनिका में संगठन का 62वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र ने बताया कि 1964 में साधु-संतों के आह्वान पर हिंदू धर्म की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से विहिप की स्थापना गई। परिषद के स्थापना का उद्येश्य हिंदुओं को भारत में अजेय शक्ति बनाना था। आज भारत की अजेय हिंदू शक्ति विश्व के कोने-कोने में अपनी पहचान बना रही है।
हिंदू समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि जातियों में बंटते हिंदू समाज को एकजुट कर सामाजिक समरसता लाना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने समाज में देर से विवाह करने और कम संतान उत्पन्न करने के नए प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदुओं की घटती जन्मदर देश के लिए विचारणीय विषय है। इस दिशा में सकारात्मक बदलाव के लिए हिंदू समाज की मानसिकता को बदलना आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा कि विभाजन के समय पाकिस्तान में रह गए हिंदू अपनी भौतिक संपत्ति के बल पर नहीं, बल्कि अपने साथ रखे धर्मग्रंथों और सांस्कृतिक शक्ति के बल पर आज भी अपना अस्तित्व बनाए हुए हैं।
समारोह में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र, जिला मंत्री संजय तिवारी, उपाध्यक्ष संजय लोहरा , प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष दुबे , उपाध्यक्ष ज्ञानचंद प्रजापति, संयोजक शौर्य राज ( प्रियांशु ) , मातृशक्ति प्रमुख वृंदा देवी , सह मंत्री रंजीत रंजन


