विधायक ने हैदरनगर कबरा कला मुख्य सड़क में परता गांव के समीप पुल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

0
1c6f611e-1dd8-49f9-a2e8-c643575744d5

विधायक ने हैदरनगर कबरा कला मुख्य सड़क में परता गांव के समीप पुल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

जनता के सुख दुःख में जो खड़ा रहे वही सच्चा जन प्रतिनिधि : कमलेश

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को अपराह्न 12:30 बजे हैदरनगर कबरा कला मुख्य पथ में परता गांव के समीप मुरही नदी पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण पहले से चल रहा है। ग्रामीणों की मांग पर पुल निर्माण कार्य को स्वीकृत कराकर मंगलवार से कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। जर्जर पुल होने की वजह ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। विधायक ने पुल निर्माण कार्य के अलावा विधायक कोटा की अन्य कई योजनाओं का भी ऑनलाइन शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ कराया। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की एक एक सड़क पुल पुलिया का निर्माण कराने का काम किया है। इसके साथ ही जानता की हर एक समस्या के समाधान का ईमानदारी के साथ समाधान किया। हो सकता है कुछ काम नहीं हो सके होंगे। मगर सड़क स्वास्थ्य शिक्षा के साथ साथ गली नाली चबूतरा विवाह मंडप आदि जनता की मांग पर पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरिहरगंज हुसैनाबाद की जनता उनके परिवार के सदस्य हैं। उनकी समस्या का समाधान करना उनका दायित्व है। शिलान्यास कार्यक्रम मे विधायक का फूल माला गाजा बाजा के साथ स्वागत किया गया। भाजपा नेता विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने कहा कि विधायक ने सम्पूर्ण इलाके का बिना भेद भाव कार्य किया है। जिससे सभी जात धर्म व समुदाय के लोगों को फायदा हो रहा है। हुसैनाबाद में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व बिजली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। दोनों कार्यकाल के दौरान उन्होंने जो कार्य किया है, उससे जनता वाकिफ है। शिलान्यास के मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *