अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर

मेदिनीनगर, पलामू :लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बसौरा गांव के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार संजीत सिंह (25) की मौत हो गई, जबकि कुश सिंह और राकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों मुंदरिया गांव के निवासी हैं और कपड़े खरीदने लेस्लीगंज जा रहे थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान संजीत ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मौके से गुजर रहे पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।